लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः तेजस एक्सप्रेस के किराए में भारी गिरावट, यात्री इन पांच दिनों में उठा लें फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2019 09:54 IST

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ने अपने किराए में 35 प्रतिशत की कमी की है। यह कीमत 27 से 31 अक्टूबर के बीच पांच दिनों के लिए ही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकम किराया 27 से 31 अक्टूबर के बीच पांच दिनों के लिए ही हैं।1 नवंबर से पुराना किराया लागू हो जाएगा।

नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस ने अपने किराए में 35 प्रतिशत की कमी की है। यह कीमत 27 से 31 अक्टूबर के बीच पांच दिनों के लिए ही हैं। दरअसल, त्यौहारों की वजह से तेजस एक्सप्रेस में काफी भीड़ बढ़ गई थी और वेटिंग ज्यादा हो गई थी। इस वजह से ट्रेन में चार कोच बढ़ा दिए गए। कोच बढ़ने से वेटिंग तो कंफर्म हो गईं लेकिन कई सीटें खाली रह गई। खाली सीटों को भरने के लिए आईआरसीटीसी ने किराए में कमी की है। हालांकि 1 नवंबर से अतिरिक्त कोच हटा लिए जाएंगे और पुराना किराया ही चार्ज किया जाएगा।

आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली के लिए भीड़ ज्यादा है, जबकि नई दिल्ली से भीड़ कम है। ऐसे में तेजस के किराए में पांच दिनों तक 35 प्रतिशत की कमी की गई है। नए किराए इस प्रकार हैंः-

नई दिल्ली से लखनऊ का किराया

तारीखएसी चेयरकार का किराया (रु.)एसी एग्जिक्यूटिव का किराया (रु.)
27 अक्टूबर12901820
28 अक्टूबर13601820
30 अक्टूबर12001730
31 अक्टूबर10751730

तेजस एक्सप्रेस में हवाई जहाज की तरह व्यक्तिगत एलसीडी एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन बोर्ड वाई-फाई सेवा, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं हैं।

तेजस एक्सप्रेस का टाइम टेबल

तेजस एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 82501) लखनऊ स्टेशन से सुबह 6.10 बजे छूटेगी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन दोपहर 12.25 बजे पहुंचेगी। अपनी वापसी में ट्रेन नंबर 82502 हो जाएगी और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 3.35 बजे छूटेगी और लखनऊ रात 10.05 बजे पहुंचेगी।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब