लाइव न्यूज़ :

New Year 2023: बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार की पोल खोलेंगे बीजेपी नेता, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले घमासान

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2022 17:11 IST

New Year 2023: नीतीश कुमार की यात्रा लोकसभा चुनाव के पहले जनता के नब्ज को जानने की क़वायद है। भाजपा के इस घोषणा के बाद यात्रा की सियासत गर्मा गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने एलान कर दिया है।नीतीश कुमार के यात्रा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।बिहार का सियासी तापमान बढ़ना स्वाभाविक हो गया है।

पटनाः नए साल 2023 में बिहार की सियासत में यात्राओं को लेकर सियासी हलचल बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। नीतीश कुमार के प्रस्तावित यात्रा की सियासत पर भाजपा भी पलटवार करने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने भी ऐलान कर दिया है कि जहां-जहां नीतीश कुमार जाएंगे, एक हफ्ते के अंदर भाजपा भी उसी जगह जाकर नीतीश कुमार का पोल खोलेगी।

विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने एलान कर दिया है कि यात्रा के दौरान जहां-जहां नीतीश कुमार जाएंगे। एक हफ्ता के अंदर वह खुद भाजपा नेताओं के साथ जाकर नीतीश कुमार की पोल खोलेंगे और यह सच्चाई जनता को बतायेंगे की नीतीश कुमार के दावे क्या है और उसकी ज़मीनी हकीकत क्या है।

उधर, भाजपा के इस घोषणा के बाद यात्रा की सियासत गर्मा गई है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के यात्रा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है की नीतीश कुमार की यात्रा लोकसभा चुनाव के पहले जनता के नब्ज को जानने की क़वायद है।

जिसे नीतीश जनता के बीच जाकर ख़ुद देखना और समझना चाह रहे है। जदयू के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार जनता के बीच जाकर उनके बीच पहुंच कर ही ये जाना जा सकता है कि असली समस्या क्या है? सरकार की जो योजना चल रही है, वो जमीन पर ठीक तरीके से पहुंच रही है कि नहीं?

नीतीश कुमार जा रहे है मंत्रियों को भी जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर उत्साहित है। जिसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है। ऐसे में भाजपा के द्वारा भी यात्रा की सियासत में उतरने के ऐलान के बाद बिहार का सियासी तापमान बढ़ना स्वाभाविक हो गया है।

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी