मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में मछली की नयी प्रजाति, जानें क्या है खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 01:40 PM2019-11-30T13:40:29+5:302019-11-30T13:41:28+5:30

मुखिम ने बताया कि मछली के नर और मादा दोनों लिंगों पर काले रंग की पार्श्विक धारियों के साथ सुनहरे-भूरे रंग की त्वचा है। उन्होंने बताया कि मछली के नमूने कोलकाता में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण और गुवाहाटी में गौहाटी यूनिवर्सिटी म्यूजियम ऑफ फिशेज को भेजे गए हैं।

New species of fish in Meghalaya, know what is special | मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में मछली की नयी प्रजाति, जानें क्या है खासियत

गुवाहाटी में गौहाटी यूनिवर्सिटी म्यूजियम ऑफ फिशेज को भेजे गए हैं।

Highlightsमुखिम ने पहले मछली की नयी दृष्टिबाधित प्रजाति की खोज की थी।राज्य के पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले में चूना पत्थर की एक गुफा के 1,600 फुट भीतर रहती है। 

मेघालय के पश्चिमी खासी पर्वतीय जिले में मछली की एक नयी प्रजाति का पता चला है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शिलांग के लेडी कीन कॉलेज के प्रोफेसर खलुर मुखिम के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक दल ने वाह्बलेइ नदी की उपनदी त्वाह्दिदोह से शिस्तुरा सिंगकई नाम की मछली की नयी प्रजाति की खोज की।

मुखिम ने बताया कि मछली के नर और मादा दोनों लिंगों पर काले रंग की पार्श्विक धारियों के साथ सुनहरे-भूरे रंग की त्वचा है। उन्होंने बताया कि मछली के नमूने कोलकाता में भारतीय प्राणि सर्वेक्षण और गुवाहाटी में गौहाटी यूनिवर्सिटी म्यूजियम ऑफ फिशेज को भेजे गए हैं।

मुखिम ने पहले मछली की नयी दृष्टिबाधित प्रजाति की खोज की थी जो राज्य के पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले में चूना पत्थर की एक गुफा के 1,600 फुट भीतर रहती है। 

Web Title: New species of fish in Meghalaya, know what is special

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे