लाइव न्यूज़ :

1 जनवरी से बदल जाएगा चेक पेमेंट का नियम, पॉजीटिव पे सिस्टम लागू करने की तैयारी में RBI

By स्वाति सिंह | Updated: December 14, 2020 13:36 IST

1 जनवरी से बैंकिंग सिस्टम में एक और बदलाव होने जा रहा है। चेक के जरिए फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू होगी। इसमें 5 लाख रुपए से ज्‍यादा के सभी चेक पॉजिटिव पे चेक से ही जारी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे नए साल की शुरु आत के साथ ही धनादेश भुगतान (चेक पेमेंट) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बैंकिंग फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई ने पॉजीटिव पे सिस्टम लागू करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: नए साल की शुरु आत के साथ ही धनादेश भुगतान (चेक पेमेंट) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बैंकिंग फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 1 जनवरी 2021 से चेक के पॉजीटिव पे सिस्टम लागू करने का फैसला किया है.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अगस्त में इस संबंध में घोषणा की थी. पॉजीटिव पे सिस्टम के तहत किसी थर्ड पार्टी को चेक जारी करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक को अपने चेक की जानकारी भी भेजनी होगी. इस सिस्टम से 50,000 रु पए से ज्यादा के भुगतान वाले चेक को रि-कंफर्म करना होगा. इस सिस्टम के जरिए चेक के क्लियरेंस में भी कम समय लगेगा. चेक जारी करने वाले व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में दोबारा जानकारी देनी होगी.

एसएमएस, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग से दी जा सकती है जानकारी

इस सिस्टम के जरिए चेक की जानकारी एसएमएस, मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से दी जा सकती है. चेक की पेमेंट करने से पहले इन जानकारियों की दोबारा जांच की जाएगी. कोई गड़बड़ी मिलने पर चेक ट्रंकेशन सिस्टम द्वारा इसे मार्क कर ड्राई बैंक (जिस बैंक में चेक पेमेंट होना है) और प्रेजेंटिंग बैंक (जिस बैंक के अकाउंट से चेक जारी हुआ है) को जानकारी दी जाएगी.

लाभ उठाने का फैसला खाताधारक के हाथ में फैसला

ये नियम 50 हजार रु पए और उससे ऊपर के सभी भुगतान मामलों के लिए होगा. हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने का निर्णय खाताधारक के हाथ में होगा. वहीं, बैंक अगर चाहें तो पांच लाख और उससे अधिक राशि के चेक के मामले में इसे अनिवार्य कर सकता है. 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब