लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के सीएम पर फैसला आज, दावेदारों की सूची में कई नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2021 16:24 IST

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मोदी कैबिनेट में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को भारतीय जनता पार्टी का राज्य के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। साथ ही बीजेपी के कर्नाटक के लिए संगठन महासचिव अरुण सिंह को भी पार्टी ने कर्नाटक भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को केंद्रीय नेतृत्व ने भेजा कर्नाटकलिंगायत समुदाय से ही हो सकता है कर्नाटक का अगला सीएम26 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

कर्नाटक का नया सीएम चुनने के लिए बेंगलुरु में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में नए सीएम का नाम पर फैसला किया जा सकता है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मोदी कैबिनेट में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को भारतीय जनता पार्टी का राज्य के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। साथ ही बीजेपी के कर्नाटक के लिए संगठन महासचिव अरुण सिंह को भी पार्टी ने कर्नाटक भेजा है। इन्हीं की अगुवाई में मंगलवार शाम विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

भारी मन से येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफाकर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफे के ऐलान किया और दोपहर होते ही राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था। 26 जुलाई को ही कर्नाटक की भाजपा सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। ऐसे में नज़र इस बात पर टिकी है कि राज्य में किसे नया सीएम बनाया जाएगा।

कर्नाटक में सीएम पद के ये हैं दावेदारकर्नाटक के नए मुख्यमंत्री की रेस में जिन तीन नामों की बात की जा रही है, उनमें कर्नाटक में सबसे प्रभावशाली लिंगायत समुदाय से आने वाले कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा मोदी-शाह के करीबी और संघ के विश्वासपात्र माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है। कर्नाटक विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी भी सीएम पद के दावेदार माने जा रहे हैं। कगेरी ब्राह्मण समाज से आते हैं। पार्टी में यह भी सोचना है कि किसी सांसद के बजाय विधायकों में से ही नेता चुना जाए, ताकि राज्य में उपचुनाव की जरूरत न पड़े।

बताते चलें कि येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर बीते दो महीनों से लगातार कयास लग रहे थे, लेकिन उनकी ओर से इस बात को कई बार खारिज किया गया। हाल में येदियुरप्पा की दिल्ली यात्रा के दौरान उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने इस्तीफे के लिए मना लिया था।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया