लाइव न्यूज़ :

रेल यात्रियों को नई सौगात, एक मिनट में होगी 10 हजार टिकटों की होगी बुकिंग

By अनुराग आनंद | Updated: January 1, 2021 08:25 IST

रेलवे टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यात्रियों के सुविधा को ध्यान रखते हुए लगातार वेबसाइट व साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देनए वेबसाइट पर एक साथ करीब 5 लाख लोग एक साथ 'लॉगइन' कर सकते हैं. इसके जरिए एक मिनट में कम से कम 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकती है.

नई दिल्ली: रेल यात्रियों को नए वर्ष की नई सौगात देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ई-टिकटिंग वेबसाइट के उन्नत संस्करण की शुरूआत की. इस वेबसाइट को सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के रूप में बताते हुए रेलवे ने इसे यात्रियों के वास्ते 'नए वर्ष के उपहार' के रूप में पेश किया है.

आईआरसीटीसी की इस अपग्रेडेड वेबसाइट खासियत यह है कि इसके जरिए एक मिनट में कम से कम 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकती है. इसके साथ ही इस पर एक समय में करीब 5 लाख लोग एक साथ 'लॉगइन' कर सकते हैं.

इस अवसर पर गोयल ने कहा, ''रेलवे देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा रेल यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है. रेलवे टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए यह उन्नत ई-टिकटिंग मंच यात्री सुविधाओं को बढ़ाएगा.'' वेबसाइट में साइबर सुरक्षा को बढ़ाने का विशेष ध्यान रखा गया है.

नई वेबसाइट लांच होने की तीन खास बातें -

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर छह करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं.

- इसका उपयोग प्रतिदिन 8 लाख से अधिक टिकट बुक करने के लिए किया जाता है.

- कुल आरक्षित रेलवे टिकटों में से लगभग 83% टिकट इस ऑनलाइन प्रणाली के जरिए बुक किए जाते हैं.

बदल गया बुकिंग का अंदाज

वेबसाइट में जो प्रमुख बदलाव हुआ है, वह यह कि पहले मास्टर लिस्ट (पहले से सेव किए गए यात्रियों की सूची) से यात्रियों की जानकारी को चुनना पड़ता था, लेकिन अब अपने आप मास्टर लिस्ट सामने 'सर्च रिजल्ट' की तरह आ जाएगी. इनमें से यात्रियों को चुना जा सकेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों की जानकारी भरने में समय की बर्बादी नहीं होगी. इसके अलावा नई वेबसाइट के जरिए किसी स्टेशन पर कमरे की बुकिंग भी टिकट के साथ ही की जा सकेगी. 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया