बिहार में शिक्षा विभाग का सामने आया नया कारनामा, कश्मीर को लेकर पूछा ये सवाल, गरमाई सियासत

By एस पी सिन्हा | Published: October 19, 2022 03:44 PM2022-10-19T15:44:07+5:302022-10-19T15:46:07+5:30

बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए स्थापित कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक अलग देश है। छात्रों से परीक्षा में यह प्रश्न पूछा गया कि पांच देशों- चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है।

new feat of Education Department came to the fore in Bihar this question was asked about Kashmir politics heated up | बिहार में शिक्षा विभाग का सामने आया नया कारनामा, कश्मीर को लेकर पूछा ये सवाल, गरमाई सियासत

बिहार में शिक्षा विभाग का सामने आया नया कारनामा, कश्मीर को लेकर पूछा ये सवाल, गरमाई सियासत

Highlights इस मामले में बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की सफाई नहीं दी गयी है।विपक्ष में बैठी भाजपा अब बिहार सरकार के मंसूबे पर सवाल खड़ा कर रही है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जातसवाल ने कहा है कि अब बिहार के सीमांचल के इलाकों में यह एजेंडा चलाया जा रहा कि कश्मीर देश का अंग नहीं है।

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग का नया कारनामा सामने आया है। यहां शिक्षा बोर्ड में सातवीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र में ऑप्शन के साथ पूछा गया कि क्या कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है? कश्मीर के लोगों को क्या भारतीय ना कहकर कुछ और संबोधित किया जाता है? इन देशों के लोगों को क्या कहते हैं। फिर जो ऑप्शन दिए गए हैं, उसमें चीन, नेपाल इंग्लैंड के साथ भारत को तो जिक्र किया ही गया है। 

चौथे ऑप्शन के तौर पर कश्मीर का जिक्र किया गया है। जबकि इस सूची में किसी और राज्य का नाम नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग के प्रश्न पत्र पर सवाल उठने लगे हैं। शिक्षा विभाग अपने एक प्रश्न पत्र को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है। यह मामला किशनगंज जिले में उजागर हुआ है। प्रश्न पत्र के अनुसार शिक्षा विभाग कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता है। 

दरअसल, बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए स्थापित कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक अलग देश है। छात्रों से परीक्षा में यह प्रश्न पूछा गया कि पांच देशों- चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है।फिलहाल, इस मामले में बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की सफाई नहीं दी गयी है। लेकिन अब ये लापरवाही का मामला है या फिर जानबूझ कर इतनी बड़ी गलती की गयी ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। अब इसको लेकर सियासत होने लगी है। 

विपक्ष में बैठी भाजपा अब बिहार सरकार के मंसूबे पर सवाल खड़ा कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जातसवाल ने कहा है कि अब बिहार के सीमांचल के इलाकों में यह एजेंडा चलाया जा रहा कि कश्मीर देश का अंग नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी अधिकारी सीमांचल के बच्चों में अलगाववादी मानसिकता का पोषण कर रहे हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भाजपा से लड़े भारत से नहीं। यह शर्जिल इमाम के एजेंडे पर चिकन नेक को पकड़ नॉर्थ ईस्ट को अलग करने को लागू करने की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि शिक्षा सचिव एवं प्रधान सचिव की मिलीभगत से गजवा-ए-हिन्द पर भी प्रश्न सेट किए जाएंगे। इस बीच शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। 

रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। चाहे वह किसी भी पद पर क्यों ना बैठा हो। उन्होंने कहा कि यह चूक है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक रैली के दौरान अपने भाषण में तक्षशिला को बिहार में बताया था। उनको बताना चाहिए कि कहां है तक्षशिला? उन्होंने कहा कि वह भी चूक थी और यह भी चूक है। इसलिए पूरे मामले की जांच के बाद कठोर कार्रवाई होगी।

Web Title: new feat of Education Department came to the fore in Bihar this question was asked about Kashmir politics heated up

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे