लाइव न्यूज़ :

Bihar Electricity: बिहार में आज से बदले बिजली बिल के नियम, जानें रात-दिन का क्या है कनेक्शन?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 14:46 IST

Bihar New Electricity Tariffs: शाम के पीक आवर (5 बजे–11 बजे) में 100 रुपए की खपत पर बिल 120 रुपए होगा, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसे आयोग ने 110 रुपए ही तय किया है।

Open in App

Bihar New Electricity Tariffs: बिहार में बुधवार से बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव लागू करते हुए  नई टीओडी टैरिफ लागू हो गई है। इस व्यवस्था के तहत बिजली की दर अब दिन और शाम के समय के हिसाब से अलग-अलग तय की जाएगी। कृषि कनेक्शन को छोड़कर सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई दरें- रात 11 बजे से सुबह 9 बजे: प्रति यूनिट 3.87 रुपए लागू होंगी। इसमें सरकार की सब्सिडी 3.30 रुपए/यूनिट शामिल है।

नए टैरिफ के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे: प्रति यूनिट 2.30 रुपए और शाम 5 बजे से रात 11 बजे: प्रति यूनिट 4.61 रुपए लागू होगा। पहले यानी 31 मार्च तक पीक आवर में उपभोक्ताओं को 5.27 रुपए प्रति यूनिट देना पड़ता था, अब यह घटकर 4.61 रुपए प्रति यूनिट हो गया है। यानी प्रति यूनिट 66 पैसे की राहत।

नई व्यवस्था में खपत के हिसाब से बिल में अंतर भी होगा। उदाहरण के लिए दिन के समय (9 बजे–5 बजे) यदि 100 रुपए की खपत होती है, तो उपभोक्ता केवल 80 रुपए का बिल देंगे। शाम के पीक आवर (5 बजे–11 बजे) में 100 रुपए की खपत पर बिल 120 रुपए होगा, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसे आयोग ने 110 रुपए ही तय किया है। व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं से 120 फीसदी राशि वसूली जाएगी।

यह व्यवस्था फिलहाल स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 87 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए लागू है। इससे पहले यह सुविधा केवल औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक सीमित थी। सरकार का लक्ष्य इस नई व्यवस्था से बिजली की स्मार्ट खपत बढ़ाना और पीक आवर में लोड कम करना है। यानी उपभोक्ताओं को सही समय पर बिजली इस्तेमाल करने पर सस्ता बिल और शाम के पीक आवर में थोड़ा महंगा बिल देना होगा।

टॅग्स :बिहार समाचारबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?