लाइव न्यूज़ :

शताब्दी में पानी का भी पैसा, तेजस एक्सप्रेस में पानी, चाय-काफी, नाश्ता, खाना फ्री, रेलवे ने किराया भी नहीं घटाया,जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2021 21:26 IST

यात्रियों को एक बोतल पानी 15 रुपए में खरीदकर पीना पड़ रहा है. जबकि दूसरी ओर लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में पानी, चाय-काफी, नाश्ता, खाना फ्री है.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन से पहले शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट पर बैठते ही पानी की बोतल मिलती थी.नाश्ते में वेज में आलू का पराठा, कटलेट और नॉनवेज में आमलेट या उबला अंडा या भुर्जी मिलती थी.शाम को भी पानी की बोतल, चाय, नमकीन पैकेट, समोसा या सैंडविच यात्रियों को परोसा जाता था.

कानपुरः रेलवे ने लॉकडाउन के बाद लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी, कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं खत्म कर दी हैं.

यात्रियों को मिलने वाली मुफ्त पानी की बोतल, चाय, नाश्ता बंद कर दिया गया है. साथ ही किराया भी नहीं घटाया गया है. यात्रियों को एक बोतल पानी 15 रुपए में खरीदकर पीना पड़ रहा है. जबकि दूसरी ओर लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में पानी, चाय-काफी, नाश्ता, खाना फ्री है.

कोरोना किट भी दी जा रही है. अलग से कोई चार्ज यात्रियों को नहीं देना पड़ता है. किराया भी कम किया गया है. दरअसल, लॉकडाउन से पहले शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट पर बैठते ही पानी की बोतल मिलती थी. चाय, नींबू पानी के साथ सुबह नाश्ते में वेज में आलू का पराठा, कटलेट और नॉनवेज में आमलेट या उबला अंडा या भुर्जी मिलती थी.

साथ ही शाम को भी पानी की बोतल, चाय, नमकीन पैकेट, समोसा या सैंडविच यात्रियों को परोसा जाता था. लेकिन अब इन ट्रेनों में पकाकर खाना बेचने की अनुमति नहीं होने पर चाय-नाश्ता खरीदना पड़ता है. वहीं, रेलवे ने तेजस में इस ट्रेन में पका हुआ खाना परोसने की अनुमति दे दी है. इसमें सुबह सीट पर बैठते ही कोरोना किट, पानी की बोतल मिलती है. इसके बाद हर कोच में लगी आरओ वॉटर मशीन से पानी ले सकते हैं. चाय, कॉफी, नाश्ता सब मिलता है.

शताब्दी का किराया बढ़ा, तेजस का सफर सस्ता: तेजस एक्सप्रेस ने यात्रियों को लुभाने के लिए जहां 40 प्रतिशत तक बुकिंग होने पर बेस फेयर न बढ़ाने का फैसला लिया है. वहीं शताब्दी एक्सप्रेस में किराया नहीं घटाया गया है. साथ ही बेस किराया बढ़ा देने से यात्रियों को दिल्ली जाने और वहां से आने में उतना ही किराया देना पड़ेगा.

तेजस एक्सप्रेस में कानपुर से दिल्ली जाने में चेयरकार का बेस किराया शुक्र वार और सोमवार को 780 रुपए और शनिवार, रविवार को 850 रुपए है. स्वर्ण शताब्दी का किराया 965, रिवर्स शताब्दी का 715 रुपए है. बॉक्स कोरोना के नाम पर ये सुविधाएं भी खत्म कोरोना के बाद ट्रेनों का संचालन रेलवे ने कोविड स्पेशल बनाकर करना शुरू किया.

इसमें कई छूट खत्म कर दी गईं. मसलन रजिर्वेशन कराने पर सीनियर सिटीजन, दिव्यांग जनों और विद्यार्थियों को मिलने वाली छूट खत्म हो गई. पिछले तीन-चार दिनों में जो पैसेंजर ट्रेनें शुरू की गई हैं, उनका किराया मेल-एक्सप्रेस जैसा है. कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू का लखनऊ का किराया पहले 20 रुपए था, अब जनरल टिकट 45 रुपए का है.

टॅग्स :भारतीय रेलदिल्लीलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां