लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के नए मामले 1000 के नीचे आये, 66 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:05 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ अगस्त ओडिशा में चार महीने के बाद, सोमवार को कोविड-19 के नये मामलों की संख्या 1000 के कम रही तथा 886 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से, इस महामारी के कुल मरीजों की संख्या 9,87,956 तक चली गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 66 और मरीजों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की संख्या 6501 हो गयी है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि यह आंकड़ा किसी खास दिन हुई मौतों की संख्या नहीं है बल्कि यह उन पिछली मौतों का आंकड़ा है जिसके लिए ऑडिट प्रक्रिया पूरी की गयी है और मौत की वजह कोविड -19 रही है।

अधिकारी के मुताबिक खुर्दा जिले में 29, कटक में 13 तथा संबलपुर में आठ मरीजों की मौत हुई है। खुर्दा जिले के अंतर्गत ही राज्य की राजधानी भुवनेश्वर आती है।

उन्होंने बताया कि नए 886 मामलों में से खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 253, कटक में 81 तथा बालासोर में 62 मामले सामने आये।

अधिकारी के अनुसार, राज्य में फिलहाल 11,486 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 9,69,916 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार से 1463 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। राज्य में फिलहाल संक्रमण दर 5.94 फीसद है।

उन्होंने बताया कि राज्य में रविवार को 66,063 नमूनों के परीक्षण हुए और अब तक 1.66 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। उनके अनुसार कुल 1,78,62,345 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है जिनमें 41,44,156 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos