लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 17:23 IST

खालिस्तानी गुटों से संबंध रखने वाला बलतेज सिंह अवैध ड्रग फंड की मदद से हिंसक घटनाओं और अन्य प्रचार गतिविधियों को चलाता था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड में ड्रग रैकिट में शामिल इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार छापेमारी के दौरान बीयर की कैन में मिला ड्रग इंदिरा गांधी का हत्यारा सतवंत सिंह का भतीजा बलतेज सिंह का परिवार कई साल पहले न्यूजीलैंड में शिफ्ट हो गया था

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पुलिस ने मनुकाऊ में एक स्थानीय संपत्ति पर छापे के बाद एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड किया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बीयर की कैन में छुपाकर रखी गई मेथामफेटामाइन की भारी मात्रा को बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने इस आरोप में बलतेज सिंह को गिरफ्तार किया है। बलतेज सिंह जो कि सतवंत सिंह का भतीजा है। जिसने 31 अक्टूबर 1984 की सुबह बेअतं सिंह के साथ मिलकर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी।

खालिस्तानी गुटों से संबंध रखने वाला बलतेज सिंह अवैध ड्रग फंड की मदद से हिंसक घटनाओं और अन्य प्रचार गतिविधियों को चलाता था। वह फिलहाल न्यूजीलैंड पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि सतवंत सिंह का भतीजा बलतेज सिंह का परिवार 1980 के दशक में न्यूजीलैंड चला गया और ऑकलैंड में एक छोटी सी किराने की दुकान खोली थी। बलतेज सिंह के परिवार की संपत्ति में अचानक वृद्धि उनके करीबी लोगों के ध्यान में आई।

बलतेज सिंह के पिता, जो सतवंत सिंह का भाई हैं ने रे व्हाइट नाम की एक रियल एस्टेट फर्म के मालिक बन गए। उन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक घर भी खरीदा।

न्यूजीलैंड में आयोजित भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनों के लिए बलतेज प्राथमिक मास्टरमाइंड और धन उगाहने वालों में से एक है। हालांकि, वर्तमान में उस पर वह कैद में है और ड्रग पेडलिंग के लिए जांच का सामना कर रहा है। 

बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए इंदिरा गांधी की हत्या की, जो एक सेना का ऑपरेशन था, जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले सहित कई खालिस्तानियों को मार दिया गया था। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडइंदिरा गाँधीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतJhalawar: फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन कब्जा के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 2019 में लड़ा था चुनाव

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट