लाइव न्यूज़ :

नेपाल, रूस ने की पुलवामा आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा, ‘अमानवीय कत्यों’ के खिलाफ कार्रवाई करने का किया आह्वान

By भाषा | Updated: February 15, 2019 00:34 IST

नेपाल ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद की इस जघन्य कार्रवाई को किसी भी आधार पर न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।

Open in App

रूस ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमले की निंदा की।रूस ने बिना किसी दोहरे मानदंड के एक निर्णायक और सामूहिक प्रतिक्रिया के साथ ऐसे ‘अमानवीय कृत्यों’ का सामना करने की जरूरत पर जोर दिया।

रूसी दूतावास ने एक बयान में भीषण आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

उधर, नेपाल ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को कड़ी निंदा की और कहा कि आतंकवाद की इस जघन्य कार्रवाई को किसी भी आधार पर न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘नेपाल सरकार ने जम्मू कश्मीर में आज हुए उस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।’’ 

बयान में पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ सरकार और भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है।

इसमें कहा गया है, ‘‘अपनी सैद्धांतिक स्थिति के अनुरूप नेपाल सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और उसका मानना है कि इस तरह की जघन्य कार्रवाई को किसी भी आधार पर न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है।’’ पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने बृहस्पतिवार को विस्फोटकों से लदे एक वाहन को सीआरपीएफ की बस से टकरा दिया जिसे 44 जवान शहीद हो गये।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीररूसनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे