लाइव न्यूज़ :

ना हम कमजोर, ना हम बेचारी, हम सृष्टि की जन्मदात्री : इंदु बाला

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:28 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु बाला गोस्वामी ने रविवार को कहा कि महिलाएं ना बेचारी हैं और न कमजोर है, बल्कि वे सृष्टि की जन्मदात्री हैं। महिला मोर्चा द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु बाला गोस्वामी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बयान के मुताबिक, इस बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसके संदर्भ में इंदु बाला गोस्वामी ने पदाधिकारियों से कहा '' ना हम बेचारी हैं, ना हम कमजोर हैं, हम सृष्टि की जन्म दात्री हैं अतः हमें मजबूती के साथ संगठन के पक्ष को जनता तक पहुंचाना होगा और उत्तर प्रदेश में दोबारा दोबारा भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करना होगा।'' समीक्षा बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विजय बहादुर पाठक व सह प्रभारी अंजुला माहौर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पहले उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राज्‍यसभा सदस्‍य गीता शाक्य ने ट्वीट किया, '' आज लखनऊ में सांसद और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु बाला के आगमन पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्‍य स्‍वागत किया गया।'' भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक और कार्यसमिति की शुरुआत रविवार को हुई और सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन करेंगी। कार्यसमिति बैठक का समापन सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे। इस बैठक के जरिये भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ बूथ एवं मंडल इकाइयों से लेकर जिलों तक संगठन को मजबूती देने तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय करेगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने रविवार सुबह ट्वीट किया, “भाजपा महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति की बैठक आज से लखनऊ में प्रारंभ हो रही है, जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा का अलग-अलग सत्रों में मार्गदर्शन मिलेगा।' उन्होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सोमवार को कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे। पाठक ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '‘मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं निर्णयों को माताओं-बहनों के बीच पहुंचाना है और बूथ, मण्डल, जिला स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। मातृशक्ति का परिश्रम 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट