नेहरू, इंदिरा के वंशजों ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई: रामदेव

By भाषा | Published: June 20, 2019 05:25 AM2019-06-20T05:25:10+5:302019-06-20T05:25:10+5:30

योगगुरू 21 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस भी भाग लेंगे।

Nehru, the descendants of Indira did not respect Yoga, so Congress came out of power: Ramdev | नेहरू, इंदिरा के वंशजों ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई: रामदेव

नेहरू, इंदिरा के वंशजों ने योग का सम्मान नहीं किया, इसलिए कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई: रामदेव

योग गुरू रामदेव ने बुधवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने लोगों से छिपकर योग किया लेकिन उनके वंशजों ने इसे सम्मान नहीं दिया और इसलिए सत्ता उनसे दूर चली गई क्योंकि जो योग करते हैं ‘‘भगवान सीधा उन्हें अपना आशीर्वाद देते है।’’ रामदेव ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर ‘‘बड़े काम’’ किये जाएंगे।

योगगुरू 21 जून को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस भी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों के बीच में जाकर योग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक योग करते हैं। रामदेव ने कहा, ‘‘इस वजह से इसे गौरव प्राप्त हुआ है।

इससे पहले इंदिरा जी और नेहरू जी लुके छिपे योग करते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनकी (नेहरू गांधी परिवार की) बाद की पीढियों ने योग को सम्मान नहीं दिया। इसलिए उनके राजयोग में भी थोड़ा सा गड़बड़ हो गया। ’’ 

Web Title: Nehru, the descendants of Indira did not respect Yoga, so Congress came out of power: Ramdev

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे