लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी ने सीबीआई को लिखा ईमेल, कहा- भारत लौटेंगे तो मार डालेगी भीड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 2, 2018 11:14 IST

मनी लॉन्ड्रिंग रोधक अधिनियम (पीएमएलए) कोर्ट में नीरव मोदी को भगोड़ा साबित करने के लिए कार्यवाही चली थी.

Open in App

नई दिल्ली, 1 दिसंबर: पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने सीबीआई को भेजे गए ईमेल में भारत लौटने पर मॉब लिंचिंग का अंदेशा जताया है. यही नहीं, इसमें उसने सीबीआई टॉर्चर का शिकार होकर खुदकुशी करने वाले अधिकारी डी. जी. बंसल का भी हवाला दिया है.

नीरव मोदी के वकील वी. अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोधक अधिनियम (पीएमएलए) कोर्ट में नीरव मोदी को भगोड़ा साबित करने के लिए कार्यवाही चली थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मांग की थी कि संदेहास्पद परिस्थितियों में भारत छोड़ने की वजह से नीरव मोदी को भगोड़ा घोषित किया जाए. अग्रवाल ने बताया कि नीरव की तरफ से कोर्ट में तर्क रखा गया कि उसने वैध पासपोर्ट और वीजा पर भारत छोड़ा था.

नीरव के ईमेल की जानकारी देते हुए वकील ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. साथ ही उसके पुतले जलाए जाने और भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाओं का जिक्र किया है. उसे बिना वजह बैंक फ्रॉड का पोस्टर ब्वॉय बना दिया गया.

सीबीआई रिश्वतकांड विवाद में भी नीरव मोदी का नाम उछला था. पिछले दिनों सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में अपने तबादले के फैसले को चुनौती दी थी. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि नीरव मोदी और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच को बेपटरी करने के लिए उनका तबादला किया गया.

टॅग्स :नीरव मोदीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया