लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता : गहलोत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:19 IST

Open in App

जयपुर, चार अगस्त राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोरोना वायरस की संभाावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिये कोविड-19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया ।

मुख्यमंत्री ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘बीते दिनों देशभर में मामलों की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय है । कई रिपोर्ट्स का कहना है कि अगस्त के आखिर तक भारत में तीसरी लहर की शुरुआत हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान में अभी स्थिति पूरी तरह काबू में है और प्रदेश में फिलहाल सिर्फ 220 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या लगातार कम हो रही है, प्रदेश में प्रतिदिन रोगियों की संख्या भी 10 से 50 के बीच है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘परन्तु कोरोना वायरस ने जिस तरह पश्चिमी देशों इत्यादि में पुन: रफ्तार पकड़ी है उसे देखकर पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के फैलने की स्थिति को जांचने का वैज्ञानिक पैमाना रिप्रोडक्टिव फैक्टर (आर फैक्टर) है। आर फैक्टर से पता चलता है कि एक संक्रमित मरीज कितने अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस आर फैक्टर का एक से नीचे रहने पर वायरस का प्रसार धीमा माना जाता है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘फिलहाल देश के आठ राज्यों और केन्द्र प्रशासित प्रदेशों में यह आर फैक्टर एक से अधिक है। पूरे देश में आर फैक्टर 1.2 है। यह दिखाता है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।’’

उन्होंन कहा कि ‘‘बीते दिनों में देशभर में मामलों की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। कई रिपोर्ट्स का कहना है कि अगस्त के आखिर तक भारत में तीसरी लहर की शुरुआत हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘अभी हमें सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर तीसरी लहर को आने से रोकना है। बिल्कुल लापरवाही ना करें, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें एवं टीका लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित