लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2026 16:02 IST

बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा कोटे से कमिटी में अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है।मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और विधायक धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है, जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा।

पटनाः बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सबसे खास बात यह कि राजद और कांग्रेस के जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपरोक्ष तौर पर एनडीए की मदद की थी, उन्हें सम्मानित किया गया है। राजद विधायक फैसल रहमान ने मां की बीमारी का हवाला देकर राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से दूर रहे, उन्हें भाजपा कोटे से विधानसभा समिति में जगह दी गई है। बिहार विधानसभा के द्वारा जारी की अधिसूचना के अनुसार ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा कोटे से कमिटी में अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है।

वहीं कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद भी राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से दूर रहे थे। इन्हें भी विधानसभा की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मनोहर प्रसाद सिंह को प्रत्यायुक्त विधान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और विधायक धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।

बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इन सभी समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है, जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा।

विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्वयं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार होंगे। इस समिति में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा, सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं चार नेताओं के साथ किया गया है, जिसमें स्पीकर अध्यक्ष होंगे।

दोनों उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्य मंत्री सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे बता दें, राजद विधायक फैसल रहमान राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने नहीं पहुंचे थे। इनकी काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन नहीं मिले। चुनाव की समाप्ति के बाद फैसल रहमान ने सफाई में कहा था कि रास चुनाव में वोट डालने के लिए सोमवार को पटना गए थे।

लेकिन अचानक मेरी मां की तबीयत खराब हो गई। ऐसे तो दिल्ली में एक महीने से मेरी मां की तबीयत खराब है। अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई तो मैं दिल्ली चला गया था। तेजस्वी यादव से मेरी बात भी हुई थी, लेकिन जब दिल्ली के लिए निकला तो उसके बाद से बात नहीं हो सकी। उसके बाद से हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारBJPतेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेसराहुल गांधीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा