लाइव न्यूज़ :

भाजपा और एनडीए गठबंधन के सांसद नहीं लेगें 23 दिन का वेतन-भत्ता, जानिए क्यों

By भारती द्विवेदी | Updated: April 5, 2018 00:59 IST

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'ये पैसे हमें जनता की सेवा करने के लिए मिलते हैं लेकिन अगर हम उनका काम नहीं करते हैं तो हम उनका पैसा लेने का कोई अधिकार नहीं है।' 

Open in App

नई दिल्ली, 5 अप्रैल: भाजपा और एनडीए गठबंधन के सारे सांसदों ने ये फैसला किया है कि वो अपने 23 दिन का वेतन-भत्ता नहीं लेंगे। संसद नहीं चलने की वजह से सांसदों ने  ये फैसला लिया है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'ये पैसे हमें जनता की सेवा करने के लिए मिलते हैं लेकिन अगर हम उनका काम नहीं करते हैं तो हम उनका पैसा लेने का कोई अधिकार नहीं है।' केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सभी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार थी लेकिन कांग्रेस के अड़ियल रूख की वजह से काम बाधित हुआ।

हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस मसले को लेकर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा था। मनोज तिवारी ने स्पीकर को लिखे पत्र में उन सांसदों के वेतन काटने का जिक्र किया था, जिनका संसद में किसी भी तरह का 'उल्लेखनीय काम' में योगदान नहीं है। मनोज तिवारी ने अपनी पत्र में लिखा था कि जब संदन में सांसद किसी भी तरह का 'उल्लेखनीय काम' नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में उनकी सैलेरी काटी जाए। अब समय आ गया है कि 'नो वर्क, नो पे' प्रक्रिया पर काम हो।

बता दें कि इस बार संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में दोनों ही सदनों में विपक्षी पार्टियों ने अलग-अलग मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा किया है। जिसकी वजह से संसदीय कार्वाही बाधित हुई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए