लाइव न्यूज़ :

रेप पीड़िता को मिली 'उन्नाव जैसे परिणाम' भुगतने की धमकी, महिला आयोग ने यूपी पुलिस को सुरक्षा देने के लिए कहा

By भाषा | Updated: December 13, 2019 05:32 IST

बलात्कार पीड़िता धमकीः आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस बारे में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने के लिए कहा है।

Open in App

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बलात्कार पीड़िता को सुरक्षा देने के लिए कहा है, जिसे अदालत में गवाही देने पर उन्नाव पीड़िता से भी भयानक परिणाम की धमकी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उसके घर के बाहर एक पर्चा चिपकाकर धमकी दी गई है कि अगर उसने अदालत में गवाही दी तो उसे “उन्नाव से भी भयानक” नतीजे भुगतने होंगे।

मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा कि इस मामले की तेजी से जांच होनी चाहिए। धमकी देने वाले पर्चे में उन्नाव की घटना का जिक्र किया गया, जिसमें इस महीने अदालत जाने के दौरान बलात्कार पीड़िता को कथित रूप से पांच लोगों ने जला दिया था।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस बारे में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर उचित कदम उठाने के लिए कहा है। शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जल्द पूरी हो और लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पीड़िता तथा उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। 

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया