लाइव न्यूज़ :

"एनसीएस ने दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंपों के अध्ययन के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण शुरू किया'

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने पिछले साल एनसीआर में आए भूकंपों के बाद भूकंपीय खतरों के सटीक आकलन के लिए दिल्ली क्षेत्र को लेकर एक भूभौतिकीय सर्वेक्षण शुरू किया है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि एनसीएस पृथ्वी की सतह की खामियों का पता लगाने के लिए उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों और भूगर्भीय क्षेत्र की जांच का विश्लेषण और विवेचना भी करेगा।

भूभौतिकीय और भूगर्भीय दोनों जमीनी सर्वेक्षणों के 31 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, 2020 में आए भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भूकंपीय नेटवर्क को मजबूत किया गया है ताकि भूकंप के अधिकेंद्र स्थल की सटीकता में सुधार किया जा सके।

एनसीएस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत एक निकाय है।

दिल्ली में 2020 के अप्रैल से लेकर अगस्त तक चार छोटे-छोटे भूकंप आए, दिल्ली की उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र में 12 अप्रैल को 3.5 तीव्रता वाला पहला भूकंप आया।

इन भूकंपों के बाद छोटे-छोटे झटकों की एक दर्जन घटनाएँ हुईं।

10 मई को 3.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आने के तुरंत बाद, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने भूकंप संबंधी गतिविधि से निपटने के लिए विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा, "यह महसूस किया गया है कि स्थानीय भूकंपीय नेटवर्क को मजबूत करके और उप-सतही लक्षणों का पड़ताल करके दिल्ली तथा आसपास के क्षेत्रों में आए भूकंपों के स्रोतों को चिह्नित करना आवश्यक है। हो सकता है इन्हीं में कुछ खामियां हो, जो भूकंप का कारण बन सकती है।’’

भूकंप और उनके झटकों के सटीक स्रोतों का पता लगाने के लिए 11 अस्थायी अतिरिक्त स्टेशनों को तैनात करके दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंपीय नेटवर्क को मजबूत बनाया गया ताकि क्षेत्र में ज्ञात दोषों को दूर किया जा सके।

इन स्टेशनों से डेटा लगभग वास्तविक समय में प्राप्त किया जाता है और क्षेत्र में सूक्ष्म और छोटे भूकंपों का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है।

एमओईएस ने कहा, "दिल्ली क्षेत्र पर मैग्नेटो-टेल्यूरिक (एमटी) नामक एक भूभौतिकीय सर्वेक्षण किया जा रहा है।"

यह द्रव पदार्थ की उपस्थिति का पता लगाने में मदद करेगा, जो आमतौर पर भूकंप की आशंका को बढ़ाता है।

यह सर्वेक्षण वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून के सहयोग से किया जा रहा है।

एमओईएस ने कहा कि दोषों का पता लगाने के लिए उपग्रह की तस्वीरों और भूगर्भीय क्षेत्र की जांच का विश्लेषण भी किया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा, "एमटी सर्वेक्षण के परिणामों के साथ यह जानकारी भूकंपीय खतरे के सटीक आकलन में उपयोगी होगी। इसका उपयोग भूकंप रोधी इमारतों, औद्योगिक इकाइयों और अस्पतालों और स्कूलों जैसे महत्वपूर्ण संरचनाओं को डिजाइन करने के लिए भी किया जा सकता है।"

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के सहयोग से एनसीएस यह अध्ययन कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू