लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने कहा- NCR प्लानिंग बोर्ड अगले 20 साल की दिल्ली की शहरी योजना का ब्लूप्रिंट करे तैयार

By भाषा | Updated: November 11, 2019 14:21 IST

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से सोमवार को कहा गया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुये 2041 की कार्ययोजना को 2021 तक अधिसूचित कर दे, जिससे इसे समय से लागू किया जा सके।

Open in App

केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) प्लानिंग बोर्ड से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के एनसीआर में शामिल 55 हजार वर्ग किमी क्षेत्रफल के सतत विकास की अगले 20 साल की योजना 2021 तक बनाने को कहा है जिससे इसे समय पर अमल में लाने का काम शुरू किया जा सके।

आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने एनसीआर क्षेत्र के समग्र विकास के लिये गठित एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से सोमवार को कहा कि उसे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुये 2041 की कार्ययोजना को 2021 तक अधिसूचित कर देना चाहिये जिससे इसे समय से लागू किया जा सके।

मिश्रा ने ‘एनसीआर 2041’ की योजना पर बोर्ड द्वारा आयोजित सम्मेलन में चारों संबद्ध राज्य सरकारों से इस काम में सकारात्मक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने एनसीआर क्षेत्र में अगले 20 साल की चुनौतियों का सामना करते हुये सतत विकास जरूरतों को पूरा करने के लिये लंदन, जोहानिसबर्ग, तोक्यो और शंघाई सहित दुनिया के सात शहरों के विकास मॉडल को अपनाया है।

उन्होंने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र की इन शहरों से अलग विशिष्ट परिस्थितियों का जिक्र करते हुये ‘एनसीआर 2041’ में जमीन की सीमित उपलब्धता, सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण, भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखने की जरूरत पर बल दिया।

मिश्रा ने हाल ही में केन्द्र सरकार के, दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के फैसले का हवाला देते हुये कहा कि सभी महानगरों में इस तरह की कालोनियां अनियोजित विकास का नतीजा होती हैं।

उन्होंने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से इस हकीकत को ध्यान में रखकर अगले 20 साल में दिल्ली एनसीआर के विकास की योजना बनाने को कहा, जिससे बेहतर भविष्य की उम्मीद में महानगरों की ओर आने वालों को उम्दा नागरिक सुविधाओं वाला जीवनस्तर मुहैया कराया जा सके।

मिश्रा ने कहा कि 2001 की परिस्थितयों के आधार पर 2004 में बनाये गये दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 की अपेक्षायें लक्ष्य के मुताबिक पूरी नहीं होने की सच्चाई और इसके कारणों का भी 2041 की कार्ययोजना में ध्यान रखा जाये।

उल्लेखनीय है कि एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने एक दिवसीय कार्यशाला के साथ ही 2041 के लिये दिल्ली की शहरी योजना बनाने का काम शुरू किया है। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की सदस्य सचिव अर्चना अग्रवाल की अध्यक्षता में होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहरी विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल