लाइव न्यूज़ :

बच्चे की मौत मामले में एनसीपीसीआर ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने प्रयागराज के जिला अधिकारी से कहा है कि एक अस्पताल के कथित तौर पर गैरजिम्मेदार रवैये के कारण एक बच्चे की मौत होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जाए।

गत पांच मार्च को एक पत्रकार ने एक खबर ट्वीट की थी जिसमें कहा गया था कि प्रयागराज में यूनाइटेड मेड-सिटी अस्पताल में तीन साल के बच्चे के आपरेशन के लिए पांच लाख रुपये की रकम नहीं दिए जाने पर उस बच्चे के चिरे हुए पेट पर टांका लगाए बिना ही उसे घर भेज दिया गया। बाद में बच्चे की मौत हो गई।

एनसीपीसीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘बच्चे के परिवार की सामाजिक-आर्थिक हालत कमजोर है और ऐसे में वह अपनी जमीन बेचकर दो लाख रुपये की रकम ही दे सका। परिवार शेष रकम नहीं दे पाया जिस कारण बच्चे के पेट का टांका लगाए बिना ही उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया।’’

आयोग ने जिला अधिकारी से कहा कि वह इस मामले की जांच कराएं और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।

उसने यह भी कहा कि इस आमनवीय व्यवहार के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत