लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के सामने ही NCP कार्यकर्ताओं में गालीगलौज और हुई मारपीट, बुलानी पड़ गई पुलिस

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 24, 2019 07:58 IST

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राकांपा मुंबई मुख्यालय में जिलावार बैठक कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस-राकांपा आघाड़ी की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मौजूदगी में ही इन कार्यकर्ताओं के बीच गालीगलौज, धक्कामुक्की और मारपीट हुई. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया की पोस्ट पर आपसी छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया.

लोकसभा चुनाव में हुई कांग्रेस-राकांपा आघाड़ी की हार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी सिलसिले में मुंबई में रविवार को हुई राकांपा की बैठक में मराठवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मौजूदगी में ही इन कार्यकर्ताओं के बीच गालीगलौज, धक्कामुक्की और मारपीट हुई.

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राकांपा मुंबई मुख्यालय में जिलावार बैठक कर रही है. मराठवाड़ा के चार जिलों की बारी थी. खुद शरद पवार अंदर के कक्ष में चल रही बैठक में नेताओं-कार्यकर्ताओं की बात सुन रहे थे. इस मौके पर बाहर भी बड़े पैमाने पर मराठावाड़ा के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

इन पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया की पोस्ट पर आपसी छींटाकशी को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद तो जमकर गालीगलौज और धक्का-मुक्की हुई. हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस बुलानी पड़ी और उसके दखल के बाद ही कार्यकर्ता माने.

गुटबाजी के चलते पार्टी चुनाव हारी

लोकसभा चुनाव में मराठवाड़ा से राकांपा को एक भी सीट हाथ नहीं लगी, जबकि उस्मानाबाद, परभणी और बीड़ में उसकी अच्छी-खासी ताकत है. बीड़ जिले में पार्टी के पूर्व नेता जयदत्त क्षीरसागर ने खुलकर भाजपा-शिवसेना के उम्मीदवार को समर्थन दिया. परभणी में भी राकांपा के राजेश विटेकर के पक्ष में माहौल माना जा रहा था. लेकिन, वहां अंदरूनी गुटबाजी के चलते पार्टी चुनाव हार गई. इस बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई थी. कहा जा रहा है कि इसी पोस्ट में जो कुछ लिखा था, उसी पर कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया.

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी