लाइव न्यूज़ :

NCP Crisis: पार्टी विभाजन पर चर्चा के लिए एनसीपी 5 जुलाई को करेगी अहम बैठक, जयंत पाटिल ने सरकार को समर्थन से किया इनकार

By रुस्तम राणा | Updated: July 2, 2023 21:13 IST

पत्रकारों से बात करते हुए जयंत पाटिल ने कहा कि बैठक बुधवार दोपहर 1 बजे दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण केंद्र में होगी।  उन्होंने कहा, एक पार्टी के रूप में एनसीपी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करती है।

Open in App
ठळक मुद्देजयंत पाटिल ने कहा, एक पार्टी के रूप में एनसीपी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करती हैउन्होंने कहा, कई विधायकों ने मुझे फोन करके कहा कि वे भ्रमित हैं और हमेशा शरद पवार का समर्थन करेंगेअहम बैठक बुधवार दोपहर 1 बजे दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण केंद्र में होगी

मुंबई:अजित पवार सहित नौ राकांपा नेताओं के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के मद्देनजर, पार्टी प्रमुख शरद पवार ने घटनाक्रम और भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा के लिए 5 जुलाई को मुंबई में एक बैठक बुलाई है। राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने रविवार यह जानकारी दी है। रविवार को अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी में विभाजन का नेतृत्व किया, जबकि आठ अन्य राकांपा नेताओं ने शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। 

पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि बैठक बुधवार दोपहर 1 बजे दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण केंद्र में होगी।  उन्होंने कहा, एक पार्टी के रूप में एनसीपी एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार का समर्थन नहीं करती है। सरकार को समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले कई विधायकों ने मुझे फोन करके कहा कि वे भ्रमित हैं और हमेशा शरद पवार का समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ नेता अक्सर मांग करते थे कि पार्टी भाजपा के साथ जाए, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसे कभी मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि एनसीपी के नौ नेताओं ने पार्टी के आदर्शों के खिलाफ जाकर मंत्री पद की शपथ ली है। 

पाटिल ने कहा, "फिलहाल, हमारी पार्टी के नौ विधायक मंत्री बन गए हैं। अन्य लोग शपथ ग्रहण देखने गए थे। 

सूत्रों ने राजभवन को सौंपे एक पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि अजित पवार को उनकी पार्टी के 40 से अधिक विधायकों और छह से अधिक एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। पार्टी के 53 विधायक और नौ एमएलसी हैं।

टॅग्स :NCPअजित पवारशरद पवारमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी