लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा निकालने के लिए भाजपा की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 14:53 IST

Open in App

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेता कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर का खतरा होने के बावजूद चुनावों को ध्यान में रखते हुए देशभर में ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा निकाल रहे हैं। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा नेताओं को यह अहसास होना चाहिए कि चुनावों से ज्यादा लोगों की जिंदगियां अहम हैं। राकांपा महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार का हिस्सा है। केंद्र में नए मंत्री बने नारायण राणे, भारती पवार, कपिल पाटिल और भागवत कराड ने लोगों तक पहुंचने और हाल फिलहाल में चुनावों में भाजपा की जीत के लिए उनका शुक्रिया अदा करने के वास्ते महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा शुरू की है। इसे बारे में मलिक ने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और कई विशेषज्ञों ने अपील की कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए भीड़भाड़ से बचना चाहिए लेकिन भाजपा बिल्कुल इसके विपरीत काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यात्रा के भाजपा के कार्यक्रमों के कारण तीसरी लहर आने का खतरा है। अगर कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया गया तो आयोजकों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।’’ राकांपा नेता ने कहा, ‘‘चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन लोगों की जिंदगियां अहम हैं। भाजपा नेताओं को इस बात को समझना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील