लाइव न्यूज़ :

प्रफुल्ल पटेल ने अजीत पवार पर साधा निशाना, बोले यह NCP का फैसला नहीं है और इसे शरद पवार का समर्थन भी नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 09:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार को महाराष्ट्र के क्रमश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके भरोसा जताया कि ये दोनों नेता महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं।एनसीपी चीफ शरद पवार महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में सरकार बनाने के वक्त चर्चा के हिस्से में थे।

महाराष्‍ट्र की राजनीति में रातोंरात बड़ा उलटफेर हो गया। शनिवार सु‍बह बीजेपी ने एनसीपी के मुखिया शरद पवार के भतीजे अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। बीजेपी के देवेंद्र फडनवीस ने शनिवार को राज भवन में दूसरे कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथ ली। 

इस पूरे मसले पर सीनियर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अजीत पवार को घेरते हुये कहा कि यह एनसीपी का फैसला नहीं है और न ही इस फैसले को शरद पवार साहब का समर्थन है। 

इस पूरे मामले में शरद पवार ने भी ट्वीट कर कहा कि अजित पवार का बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला उनका निजी फैसला है, एनसीपी का इससे कोई संबंध नहीं है। हम आधिकारिक रूप से यह कहना चाहते हैं कि हम उनके (अजित पवार) इस फैसले का न तो समर्थन करते हैं और न ही सहमति देते हैं।अजित पवार राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे हैं। इसी बीच एएनआई सूत्रों ने बताया है कि एनसीपी चीफ शरद पवार महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस के नेतृत्व में सरकार बनाने के वक्त चर्चा के हिस्से में थे। उन्होंने उस चर्चा वाली बैठक में अजित पवार को अपनी सहमति दी थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारअजीत पवारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए