लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2022 16:02 IST

अंडरवर्ल्ड संबंधी गतिविधियों, सम्पत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त तथा हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था, जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक से पूछताछ की गई।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी के कार्यालय के पास स्थित पार्टी मुख्यालय के नजदीक प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केन्द्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कहा कि हम जीतेंगे, झुकेंगे नहीं। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक को बुधवार को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राकांपा ने कहा है कि ईडी मलिक को सुबह करीब छह बजे उनके आवास से ले गई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक (62) को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी के दफ्तर में सुबह आठ बजे से करीब पांच घंटे तक पूछताछ किये जाने के बाद हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनका बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि सम्पत्तियों की खरीद-फरोख्त से मलिक के कथित तौर पर जुड़े होने की एजेंसी जांच कर रही है, इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है। मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे।

मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक से पूछताछ की जा रही है।

एजेंसी ने 10 स्थानों पर छापेमारी की थी जिसमें 1993 के बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, भाई इकबाल कासकर और छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिसर शमिल हैं। कासकर पहले से जेल में है जिसे एजेंसी ने पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। ईडी ने पार्कर के बेटे से भी पूछताछ की थी।

पार्टी के प्रवक्ता संजय तटकरे ने कहा, ‘‘ विरोध नवाब मलिक से गलत तरीके से हो रही पूछताछ के खिलाफ है, जो नियमित रूप से भाजपा, स्वापक नियंत्रण ब्युरो (एनसीबी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), ईडी के गठजोड़ को उजागर करता है। हम घुटने नहीं टेकने वाले।

राकांपा, भाजपा और सभी केन्द्रीय एजेंसियों का पर्दाफाश करती रहेगी।’’ अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक से मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ की है। मलिक ईडी कार्यालय पहुंचे और वहां ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया।

टॅग्स :नवाब मलिकमुंबईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर