लाइव न्यूज़ :

एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा- शरद पवार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में 2-3 दिन लगेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2023 18:24 IST

शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है जिसके बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने मंगलवार को अप्रत्याशित रूप से पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा कीउनके इस्तीफे की घोषणा के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दियाअजीत पवार ने बताया कि उन्हों इस फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार को अपने फैसले (राकांपा प्रमुख के रूप में पद छोड़ने) पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे। दरअसल, शरद पवार ने मंगलवार को अप्रत्याशित रूप से पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि "यह नई पीढ़ी के लिए पार्टी का मार्गदर्शन करने का समय है और जिस दिशा में वह ले जाना चाहता है।" पार्टी के प्रमुख के इस्तीफे की घोषणा के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

इस मुद्दे पर अजीत पवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "हम उनसे सिल्वर ओक (पवार के आधिकारिक आवास) पर मिले और उन्हें बताया कि महाराष्ट्र के लोग और राकांपा कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। वह टीवी पर आपके सभी विरोधों को लाइव देख रहे थे और उन्होंने आपके बीच अशांति देखी। उन्होंने मुझसे बात की, रोहित पवार , सुप्रिया सुले, और छग्गन भुजबल और हमें बताया कि उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए 2-3 दिनों की जरूरत है।" 

अजीत पवार ने कहा कि शरद पवार ने यह भी कहा कि सभी कैडर विरोध प्रदर्शन बंद कर दें और घर चले जाएं अन्यथा वह फैसला नहीं बदलेंगे। पवार का यह फैसला एनसीपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद आया है, जिसमें उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया गया था।

टॅग्स :शरद पवारNCPमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप