लाइव न्यूज़ :

NCP नेता जितेंद्र अवहद की मांग, IAS अफसर निधि चौधरी को किया जाए निलंबित, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 17:34 IST

एनसीपी नेता जितेंद्र अवहद ने आईएएस ऑफिसर निधि चौधरी पर आरोप लगाया है कि महात्मा गांधी को नीचा दिखाकर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस अफसर निधि चौधरी की छवि एक तेज-तर्रार की है। निधि चौधरी 2012 बैच की आईएएस हैं।

एनसीपी नेता जितेंद्र अवहद ने मुंबई में मांग की है कि आईएएस अफसर निधि चौधरी को निलंबित किया जाना चाहिए। एनसीपी नेता जितेंद्र अवहद ने कहा है कि निधि चौधरी ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। एनसीपी नेता जितेंद्र अवहद ने आरोप लगाया है कि महात्मा गांधी को नीचा दिखाकर उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमा मंडित किया गया है। जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

निधि चौधरी 2012 बैच की आईएएस हैं। BMC में शामिल होने से पहले, चौधरी पालघर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सहायक कलेक्टर थे

बता दें कि आईएएस अफसर निधि चौधरी ने 17 मई को अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था। जिसको लेकर विवाद के बाद उन्होंने डिलीट कर दिया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उस ट्वीट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है,  150वीं जंयती को मनाने के पीछे क्या उम्मीद हो सकती है। ये सही वक्त है कि देश के कैरेंसी से उनकी तस्वीर को हटाई जाए और उनके स्टेटस को भी दुनिया से हटाया जाना चाहिए। अब हमें एक सच्ची श्रद्धांजिल देने की जरूरत है... धन्यवाद गोडसे 30. 01.1948 के लिए।  

आईएएस अफसर निधि चौधरी की छवि एक  तेज-तर्रार की है। निधि चौधरी अपनी कार्यशैली और पारदर्शिता से कुछ महीनों में ही काफी लोकप्रिय हो गई थीं । 

टॅग्स :महात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप