लाइव न्यूज़ :

जब तेरा बाप अंग्रेजों के तलवे चाट रहा था तो मेरे पिता फांसी पर इंकलाब के नारे लगा रहे थे: महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 20, 2020 13:19 IST

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर देश में पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विपक्ष इस कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश के अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल सत्य पाल जैन की माने तो  पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रावधानों को लागू करना बाध्यकारी है। विपक्ष का कहना है कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है।

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। जितेंद्र आव्हाड ने मुंबई थाणे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है, मैं दिल्ली के तख्त से पूछता हूं, अब तुम लोग मांगोगे मुझसे मेरे देशवासी होने का सबूत? तो सुनो जब-तेरे बाप सिर झुकाकर अंग्रेजों के तलवे चाट रहे थे, तब मेरे पिता फांसी के तख्त को चूम कर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड का वीडियो जारी किया है। वीडियो वायरल हो रहा है।

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी को लेकर देश में पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। विपक्ष इस कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहा है। 

विपक्ष का कहना है कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है क्योंकि यह केवल धार्मिक आधार पर भेदभाव करता है। भारत के पड़ोसी मुल्कों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले समान स्थिति वाले व्यक्तियों को इस कानून के लाभ से केवल इसलिए वंचित किया गया है क्योंकि वे अधिनियम में सूचीबद्ध छह धार्मिक समुदायों के भीतर नहीं आते हैं ।

देश के अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल सत्य पाल जैन की माने तो  पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों के लिए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रावधानों को लागू करना बाध्यकारी है। सॉलिसीटर जनरल सत्य पाल जैन ने कहा, ‘‘सीएए केंद्रीय कानून है और पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्य इसके प्रावधानों को लागू करने के लिए बाध्य है।’’ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 11 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार सीएए को आकार दिया।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागरिकता संशोधन कानून 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'