लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और दामाद कोविड पॉजिटिव, लोगों से अपील

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2021 17:15 IST

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।इस बात की जानकारी खुद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दी है। कोरोना के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का परीक्षण किया जाना चाहिए।

मुंबईः एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और दमाद कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है।।

इस बीच अब राकांपा नेता सांसद सुप्रिया सुले और उनके पति सदानंद सुले कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दी है। सुप्रिया सुले ने अपील की है चिंता करने की कोई बात नहीं है और कोरोना के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का परीक्षण किया जाना चाहिए।

इस बारे में जानकारी देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, 'मैं और सदानंद, हम दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोई चिंता नहीं लेकिन हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट कराएं, यह एक विनम्र निवेदन है। ध्यान रखना।'

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में सबसे अधिक 238 मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,195 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,08,886 हो गई है।

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमुंबईकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए