लाइव न्यूज़ :

एनसीसी कैडेट एकता, अनुशासन एवं संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर हैं : उप राज्यपाल सिन्हा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:45 IST

Open in App

जम्मू, पांच फरवरी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिक संख्या में युवाओं के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट एकता, अनुशासन, संस्कृति एवं विरासत के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

सिन्हा ने यह बात दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेश में शामिल जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के एनसीसी कैडेट की टुकड़ी के सदस्यों से संवाद के दौरान कही।

उप राज्यपाल ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलने पर इन कैडेट को बधाई दी।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को एनसीसी जैसे संगठनों से जुड़ने का आह्वान किया जो अनुशासन, एकता और सौहार्द्र की भावना जगाते हैं।

यहां जारी बयान में सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के एनसीसी निदेशालय एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा अधिक युवाओं विशेषकर ग्रामीण इलाके के युवाओं को एनसीसी गतिविधियों में शामिल करने पर जोर दिया।

बयान के मुताबिक दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर में शामिल कई कैडेट ने अपने अनुभवों को उपराज्यपाल के साथ साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?