लाइव न्यूज़ :

मुंबई में एनसीबी ने दो नाईजीरियाई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:18 IST

Open in App

अभिनेता अरमान कोहली के विरूद्ध दर्ज मादक पदार्थ मामले के सिलसिले में यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दो नाईजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को बताया कि एनसीबी की मुंबई शाखा ने सोमवार की रात को यहां और आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और दो नाईजीरियाई तस्करों से मादक पदार्थ बरामद किया। उससे पहले, इस एजेंसी ने रविवार को अंधेरी में कोहली के निवास पर छापा मारा था एवं उनके पास से कुछ मात्रा में कोकीन बरामद कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान यह सामने आया कि जब्त प्रतिबंधित सामग्री दक्षिण अमेरिका से लायी गयी थी। उन्होंने कहा कि एनसीबी मुंबई में कोकीन लाने के मार्ग एवं संपर्क का पता लगा रही है एवं अन्य तस्करों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए