लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:18 IST

Open in App

बीजापुर, 15 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सली दंपति ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले में आज माड़ डिविजनल कमेटी के अंतर्गत इंद्रावती एरिया कमेटी के मिलिट्री प्लाटून नंबर-16 के सदस्य फागु कोवासी (26) और उसकी पत्नी किसान आदिवासी महिला संगठन (केएएमएस) की सदस्य मोतीन कोवासी (25) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, जीवन शैली, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नक्सली फागु कोवासी पर दो लाख रुपये का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फागु वर्ष 2005 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उसके खिलाफ वर्ष 2012 में नारायणपुर जिले के कोहकामेटा गांव के करीब बारूदी सुंरग विस्फोट की घटना में शामिल होने का आरोप है। इस घटना में तीन जवान शहीद हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली मोतीन कोवासी वर्ष 2018 में नक्सली संगठन में शामिल हुई थी। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपति को 10-10 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो