लाइव न्यूज़ :

सुकमा में हुआ नक्सली हमला कायरतापूर्ण कृत्य: छत्तीगढ़ के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:36 IST

Open in App

रायपुर, 29 नवंबर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले को रविवार को कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए कहा कि यह बीते दो साल में सुरक्षा बलों के हाथों मिले झटकों के बाद की नक्सलियों की हताशा को दर्शाता है। उस हमले में कोबरा बटालियन का एक अधिकारी शहीद हो गया था जबकि नौ कमांडो घायल हो गए थे।

सुकमा के चिंतलनार इलाके में शनिवार रात हुए आईईडी धमाके में सीआरपीएफ की विशेष युद्ध इकाई कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) के कमांडो, असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भलेराव शहीद हो गए थे।

मंत्री ने कहा, ''यह कायरतापूर्ण कृत्य है। हमारी पुलिस और केन्द्रीय बल बीते दो साल से अभियान चला रहे हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में नक्सलियों को आत्मसर्पण करना पड़ा है। उन्हें गिरफ्तार किया गया या ढेर कर दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सली इन कारणों से हताश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत