लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू ने खाली किया सरकारी बंगला, पंजाब कैबिनेट से दिया था इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 21, 2019 20:01 IST

Open in App

 कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार द्वारा आवंटित सरकारी बंगला रविवार को खाली कर दिया। सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था, जिसे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को स्वीकार कर लिया। इस्तीफा देने के बाद से सिद्धू लगातार मीडिया से बच रहे थे।

संवाददाता लगातार उनसे पूछे रहे थे कि क्या उन्होंने यहां का आवास खाली कर दिया है। सिद्धू ने एक ट्वीट किया, ‘‘ मंत्री का बंगला खाली कर दिया है और उसे पंजाब सरकार के सुपुर्द कर दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शनिवार को सिद्धू का ‘एक लाइन’ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और इसे मंजूरी के लिए पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर के पास भेज दिया था। राज्यपाल ने भी इसे अपनी मंजूरी दे दी।

सिद्धू (55) का मुख्यमंत्री से टकराव चल रहा था और छह जून को हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में उनसे महत्वपूर्ण मंत्रालय ले लिए गए। सिद्धू से स्थानीय सरकार और पर्यटन एवं संस्कृति मामलों का विभाग ले लिया गया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग दिया गया था।

सिद्धू के अलावा अन्य मंत्रियों के विभाग भी बदले गए थे। एक महीने से ज्यादा समय से सिद्धू द्वारा बिजली विभाग का कार्यभार संभालने से इनकार करना भी कांग्रेस के लिए ‘‘शर्मिंदगी’’ की बात बन गई। विपक्षी दल राज्य में अमरिंदर के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला कर रहे थे। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?