लाइव न्यूज़ :

अमृतसर रेल हादसे पर पत्नी के बचाव में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- कुदरत का प्रकोप बताकर नहीं आता!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 20, 2018 08:54 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू रावण दहन के दौरान मंच पर मौजूद थी लेकिन घटना के बाद वह कार लेकर वहां से चली गईं।

Open in App

अमृतसर, 20 अक्टूबरःपंजाब के अमृतसर में शुक्रवार शाम रावण दहन का नजारा देख रहे सैकड़ों लोग रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिल रही है। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि कुदरत का प्रकोप बताकर नहीं आता। उन्होंने कहा कि ये एक हादसा है जिसे किसी ने सोच-समझकर नहीं किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू रावण दहन के दौरान मंच पर मौजूद थी लेकिन घटना के बाद वह कार लेकर वहां से चली गईं। पत्नी का बचाव करते हुए सिद्धू ने कहा, 'राजनीतिक लोग उंगलियां उठाएंगे लेकिन मेरी पत्नी उस क्षेत्र को अपनी पुण्यस्थली मानती हैं। उन्हें जैसे ही इस घटना का पता चला वो सीधे अस्पताल पहुंची। ये राजनैतिक उंगलियां उठाने का समय नहीं है।'

अमृतसर ट्रेन हादसे से जुड़ी सभी अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए- Amritsar Train Accident Live Updates

सिद्धू ने कहा कि इस घटना पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल नहीं खेला जा सकता। हालांकि इस घटना की मुख्य वजह पर टिप्पणी करने से उन्होंने कहा कि यह अभी जल्दबाजी होगी। गौरतलब है कि जहां यह हादसा हुआ वो नवजोत सिंह सिद्धू का संसदीय क्षेत्र रहा है और सिद्धू अभी यहां से व‍िधायक हैं। यहां देखें हादसे का वीडियो-

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसानवजोत सिंह सिद्धूपंजाबरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?