लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने स्वीकारा इमरान खान का न्यौता, शपथ ग्रहण में शामिल होने जाएंगे पाकिस्तान

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 1, 2018 23:47 IST

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफों के पुल बांधे हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्तः क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाएंगे। उन्होंने पाक के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता स्वीकार कर लिया है। सिद्धू ने इमरान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो चरित्रवान इंसान हैं। उनका न्यौता मिलना सम्मान की बात है। बता दें कि हाल ही में हुए पाकिस्तान चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी के ऊपर में सामने आई है। इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह में भारत के कई लोगों को आमंत्रण भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कपिल देव, सुनील गावस्कर और आमिर खान के नाम भी शामिल हैं।

इमरान खान का न्यौता स्वीकार करने की घोषणा करते हुए नवजोत सिंह सिद्ध ने कहा, 'यह बेहद सम्‍मान की बात है और मैं न्‍योता स्‍वीकार करता हूं। गुणवान व्‍यक्ति की प्रशंसा की जाती है, शक्तिशाली व्‍यक्ति से डरा जाता है लेकिन चरित्रवान इंसान पर भरोसा किया जाता है। खान साहब चरित्रवान इंसान हैं। उनपर भरोसा किया जा सकता है।'

यह भी पढ़ेंः- इमरान खान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए कपिल देव, सुनील गावस्कर और सिद्धू को भेजा न्योता

गौरतलब है कि इमरान की तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान में हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। हालांकि, बहुमत से पार्टी अभी भी दूर है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए चुनाव में कुल 116 सीटें जीती जबकि बहुमत के लिए उसे 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में माना जा रहा है कि इमरान निर्दलीय उम्मीदवारों और दूसरी राजनीतिक पार्टियों के समर्थन से सरकार बना सकते हैं।

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें से 272 को सीधे तौर पर चुना जाता है जबकि शेष 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। आम चुनावों में पांच फीसदी से ज्यादा वोट पाने वाली पार्टियां इन आरक्षित सीटों पर समानुपातिक प्रतिनिधित्व के हिसाब से अपने प्रतिनिधि भेज सकती हैं।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप