लाइव न्यूज़ :

सिद्धू का टि्वट वार, परिंदों को मंज़िल मिलेगी हमेशा, यह फैले हुए उनके पंख बोलते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 31, 2019 12:35 IST

सिद्धू ने अपने स्थानीय निकाय विभाग के कामकाज का भी बचाव करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह सरकार के किसी और मंत्री ने “इतनी पारदर्शिता” से काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि मंत्री के तौर पर सिद्धू के प्रदर्शन की समीक्षा की जरूरत है और वह “अपना ही विभाग संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं”, इसके बाद सिद्धू की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर-सिद्धू में खींचतान तेज हुई, पूर्व क्रिकेटर ने ‘कैप्टन’ पर किया पलटवारमुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए सिद्धू ने कहा कि जब उन्होंने विभाग का जिम्मा संभाला था तो वह “दिशाहीन जहाज” था।

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अनुचित तरीके से कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिये जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और कुछ लोग उन्हें पार्टी से बाहर निकालना चाहते हैं।

सिद्धू का टि्वट वार, 

परिंदों को मंज़िल मिलेगी हमेशा,

यह फैले हुए उनके पंख बोलते हैं...

वही लोग रहते हैं ख़ामोश अक्सर,

ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं।

सिद्धू ने अपने स्थानीय निकाय विभाग के कामकाज का भी बचाव करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह सरकार के किसी और मंत्री ने “इतनी पारदर्शिता” से काम नहीं किया। मुख्यमंत्री ने हाल में कहा था कि मंत्री के तौर पर सिद्धू के प्रदर्शन की समीक्षा की जरूरत है और वह “अपना ही विभाग संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं”, इसके बाद सिद्धू की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है।

अमरिंदर सिंह ने कहा था कि पंजाब के शहरी इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। सिद्धू शहरी विकास मंत्री हैं। बेअदबी मामले में सिद्धू की टिप्पणी का “बठिंडा में पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ने” की संभावना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद वह पार्टी आलाकमान के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए सिद्धू ने कहा कि जब उन्होंने विभाग का जिम्मा संभाला था तो वह “दिशाहीन जहाज” था। क्रिकेटर से अभिनेता बने सिद्धू ने कहा कि बीते दो साल में उनके विभाग ने 6000 करोड़ रुपये अर्जित किये।

उसकी सभी परियोजनाएं युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं। सिद्धू ने कहा, “वही आठ या नौ लोग हैं जो पूर्व में भी उन्हें पार्टी से बाहर करना चाहते थे, लेकिन मैंने उनके खिलाफ कभी एक शब्द भी नहीं बोला।” उन्होंने कहा, “विभाग के पास पांच पैसा भी नहीं था।

कर्मचारियों को वेतन देने के लिये पैसे नहीं थे, कोई दृष्टि नहीं थी, कोई जवाबदेही नहीं थी और उसके काम करने के तौर-तरीकों पर कोई सवाल नहीं उठा रहा था।” 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब