लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति के लिए नवजोत सिद्धू जिम्मेदार : परनीत कौर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:15 IST

Open in App

कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हटाए जाने की मांग कर रहे असंतुष्ट नेताओं पर बुधवार को निशाना साधा और पार्टी की राज्य इकाई की मौजूदा स्थिति के लिए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया।अमरिंदर सिंह की पत्नी कौर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत करने वालों से कहा कि वे ऐसे मुद्दों को उठाने से परहेज करें क्योंकि यह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को "नुकसान" पहुंचा रहा है। उन्होंने पार्टी को “कई जीत” दिलाने और पंजाब को “प्रगति के रास्ते” पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। प्रदेश के चार मंत्रियों और पार्टी के कई विधायकों ने अमरिंदर सिंह को हटाए जाने की मांग करते हुए कहा है कि उन्होंने अधूरे वादों को लेकर "उन (सिंह) पर विश्वास खो दिया है।’’ कौर ने यहां मीडिया से बात करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए नेताओं से सकारात्मक भूमिका निभाने को कहा। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के बाद कुछ नेता अप्रसन्न हैं, उन्होंने कहा, “पहले उनसे पूछें कि क्या वे साढ़े चार साल के दौरान खुश थे। यह ऐसी बातें कहने का समय नहीं है... यह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है।’’ यह पूछे जाने पर कि पार्टी के कुछ नेता अचानक मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज क्यों उठा रहे हैं, उन्होंने कहा, "साढ़े चार साल तक यह ठीक रहा। लेकिन अब यह (पार्टी) आलाकमान पर है कि वह ध्यान दे और गौर करे कि जमीन पर वास्तव में क्या चल रहा है तथा जो पार्टी के लिए सबसे अच्छा है, वह करे।’’ इस बारे में पूछे जाने पर कि क्या वह वर्तमान स्थिति के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख सिद्धू को जिम्मेदार समझती हैं, कौर ने कहा, “ निश्चित रूप से वह हैं। उन्होंने ही अपने सलाहकारों के साथ शुरू किया।’’कौर ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा सिद्धू को राज्य इकाई का प्रमुख बनाने का फैसला किए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने “काफी परिपक्वता और बड़ा दिल’’ दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी