लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बहुत कोशिश की लेकिन नतीजा आपके सामने है: नवीन पटनायक

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2019 14:49 IST

नवीन पटनायक लगातार पांचवीं बार ओडिशा  के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पटनायक के शपथ ग्रहण समारोह में 5000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस की हार पर  नवीन पटनायक ने कहा, मुझे लगता है कि कांग्रेस को अपनी हार का आकलन करना चाहिए।

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस की हार पर कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेहनत तो बहुत की लेकिन नतीजा आपके सामने हैं। नवीन पटनायक ने कहा, राहुल गांधी के लीडरशिप में कोई कमी नहीं थी लेकिन फिर भी देश की जनता से उन्हे नकार दिया है। लोकसभा चुनाव-2019 में कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई तो वहीं, बीजेपी ने बहुमत का आकड़ा पार करते हुए 303 सीट हासिल किए। एनडीए ने 353 सीटें जीती। 

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में जब नवीन पटनायक से पूछा गया कि आप राहुल गांधी के लीडरशिप को कैसे देखते हैं? जवाब में पटनायक ने कहा- मैं मानता हूं कि उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन आप लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे देख सकते हैं।  

कांग्रेस की हार पर  नवीन पटनायक ने कहा, मुझे लगता है कि कांग्रेस को अपनी हार का आकलन करना चाहिए और ये पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि आखिर वो कहां चूक रहे हैं। हालांकि पटनायक ने यह भी कहा कि वो इस बात से थोड़े से हैरान है कि इस चुनाव में कांग्रेस को इतने बड़े पैमाने पर नजरअंदाज किया गया है। 

ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है चाहे फिर सो लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव। नवीन पटनायक ने नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने पर कहा, मुझे लगता है कि पीएम मोदी इस वक्त काफी व्यस्त होंगे,लेकिन फिर भी मैंने सबको आमंत्रित किया है। 

बीजद के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पटनायक बुधवार को सुबह 10:30 बजे लगातार पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, ‘‘ओडिशा में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के लिए एक विशेष संदेश दिल्ली भेजा गया है।’

पटनायक के शपथ ग्रहण समारोह में 5000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इस बार पटनायक यहां प्रदर्शनी मैदान में शपथ लेंगे। इससे पहले चार बार उन्होंने राजभवन में शपथ ली है। राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल नयी सरकार को शपथ दिलाएंगे।

टॅग्स :नवीन पटनायकओड़िसाराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी