लाइव न्यूज़ :

नौसेना जासूसी मामला : पाकिस्तान से संबंध रखने वाला व्यक्ति गुजरात के गोधरा से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:10 IST

Open in App

गोधरा, 26 अक्टूबर गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा से एक व्यक्ति को भारतीय नौसेना की जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के खुफिया निरोधी दस्ते और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी के मुताबिक जासूसी के आरोपी अल्ताफ हुसैन हारुन घांची को सोमवार देर रात आंध्र प्रदेश पुलिस और पंचमहल पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) एवं स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की संयुक्त टीमों ने गोधरा के मोहम्मदी मोहल्ले से गिरफ्तार किया।

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को गोधरा की एक अदालत से आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया।

पंचमहल पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अल्ताफ हुसैन हारुन घांची की गिरफ्तारी से पहले, पुलिस ने सोमवार को गोधरा में पांच-छह अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया तथा मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य गैजेट्स को जब्त कर जांच की।

पुलिस के मुताबिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल भारतीय नौसेना के सदस्यों को ‘हनी-ट्रैप’ करने के लिए किया जाता था। घांची 2016 में पाकिस्तान गया था, जहां वह आतंकी गतिविधियों में शामिल तत्वों के संपर्क में आया था।

यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी रैकेट से संबंधित है जिसमें पाकिस्तान स्थित जासूसों ने भारतीय नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों के साथ-साथ अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों के स्थानों और आवाजाही पर संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी एकत्र करने के लिए भारत में एजेंटों की भर्ती की। जांच से पता चला कि कुछ नौसेना कर्मी फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती