लाइव न्यूज़ :

National Science Day: सीएम मोहन यादव पहुंचे साइंस सेंटर, कहा- 'हमारी सरकार विज्ञान को लगातार प्रोत्साहित कर रही है'

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 28, 2025 13:23 IST

National Science Day: आधुनिक विज्ञान से पहले से भी हमारे विद्वान नवग्रह पूजा कराते थे। उन्होंने कहा कि हम भले ही बैठे हैं, लेकिन हम चलायमान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युग का है- सीएम डॉ. यादव बोले- जीवन से मृत्यु तक का सफर ही जीवन- स्कूली बच्चों को सुनाई भगवान कृष्ण-अर्जुन की कथा

National Science Day: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के विज्ञान भवन पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि आज का समय अद्भुत समय चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभागों को सभी जरूरी काम करने की छूट मिली हुई है।

पीएम मोदी ने नई तकनीक और नवाचारों के लिए पूरी तरह से उदारता बरती है। हमारे देश ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किए हैं। चाहे, डिजीटल पेमेंट हो, चाहे कोविड के समय टीकों का रिकॉर्ड हो, सब में भारत ने दुनिया को राह दिखाई।हमारा सारा सिस्टम विज्ञान पर आधारित है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारा भारत इतना बड़ा है कि इसमें दुनिया के 100 देश आ जाएं। इसका एक मात्र कारण विज्ञान है। वर्तमान समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग का है। मध्यप्रदेश सरकार भी विज्ञान को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। हमारा सारा सिस्टम विज्ञान पर आधारित है। आधुनिक विज्ञान से पहले से भी हमारे विद्वान नवग्रह पूजा कराते थे। उन्होंने कहा कि हम भले ही बैठे हैं, लेकिन हम चलायमान हैं।

चैरेवेती-चैरेवती हमारा वेद वाक्य है। हमारा अपना स्वयं का शरीर पल-पल बदल रहा है। जैसा हमारा पिंड है वही ब्रह्मांड है। जन्म से मृत्यु तक जाना ही जीवन है। हम सब अनंत आकाश तक दौड़ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फसल बीमा योजना के पोस्टर भी जारी किया।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए