लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज को रिसर्च के लिए पहले हंटिंगटन रोगी का मिला मस्तिष्क

By अनुभा जैन | Updated: February 21, 2024 11:08 IST

महिला के बेटे ने कहा कि आखिरी सांस तक उसकी मां की सांकेतीक क्षमताएं अच्छी थीं। उसे मानसिक समस्याएं थीं, लेकिन उन्हें अपने बैंक खाते और मिलने वाली पेंशन के बारे में पता था।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज को शोध के लिए हंटिंगटन डिजीज मस्तिष्क मिलामहिला बैंक मैनेजर थी और अपनी अंतिम इच्छा के रूप में अपना मस्तिष्क दान करना चाहती थीपेशे से इंजीनियर उनके बेटे ने अपनी मां के मस्तिष्क दान के लिए निम्हांस को चुना

बेंगलुरु: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निम्हांस) के ब्रेन बैंक को रिसर्च के लिए बेंगलुरु स्थित 62 वर्षीय हंटिंगटन डिजीज (एचडी) महिला रोगी का मस्तिष्क प्राप्त हुआ है। महिला बैंक मैनेजर थी और अपनी अंतिम इच्छा के रूप में अपना मस्तिष्क दान करना चाहती थी। पेशे से इंजीनियर उनके बेटे ने अपनी मां के मस्तिष्क दान के लिए निम्हांस से संपर्क किया। यह इस तरह का पहला हंटिंगटन रोग मस्तिष्क दान है। इससे एचडी शोध को काफी बढ़ावा मिलेगा।

महिला के बेटे ने कहा कि आखिरी सांस तक उसकी मां की संज्ञानात्मक क्षमताएं अच्छी थीं। उसे मानसिक समस्याएं थीं, लेकिन उसे अपने बैंक खाते और मिलने वाली पेंशन के बारे में पता था। हंटिंगटन रोग (एचडी) एक न्यूरोलॉजिकल अपक्षयी विकार है जो रोगी की सोचने, चलने और अपनी भावनाओं को दिखाने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह मनोरोग संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।

निम्हांस में न्यूरोपैथोलॉजी की एचओडी और प्रोफेसर अनीता महादेवन ने कहा, "अब हमारे पास वास्तविक मस्तिष्क है, काम करने के लिए और यह समझने के लिए कि कुछ भी ऐसा क्यों हो रहा है, जो हमें भविष्य में इलाज की ओर ले जाता है। इस मस्तिष्क दान से पहले बीमारी को समझने के लिए मस्तिष्क में क्या हो रहा था, उसे प्रतिबिंबित करने के लिए रक्त के नमूने आदि जैसी हर चीज का उपयोग किया गया था। हमें सामान्य मस्तिष्क दान की भी आवश्यकता है, जो तुलना करने में सहायक बनेगा। न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के लिए पशु मॉडल बहुत प्रभावी नहीं हैं। अनीता ने बताया कि मृतक मरीज को 9 फरवरी, 2024 को रात 11 बजे निम्हांस में लाया गया था और आधी रात तक उसका ऑपरेशन किया गया। प्रक्रिया पूरी करने में करीब 2 घंटे लग गए और उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवार को वापस सौंप दिया गया"।

प्रोफेसर अनीता ने आगे कहा, "शोध के लिए मस्तिष्क दान महत्वपूर्ण है। निम्हांस ब्रेन बैंक 1995 से स्थापित किया गया है और डिमेंशिया या न्यूरोडीजेनेरेशन के लिए हमें मिलने वाले मस्तिष्क की संख्या कम है। इन रोगियों की लंबी बीमारी के बाद घर पर ही मृत्यु हो जाती है।

दान रोगी और उनके परिवारों पर निर्भर करता है जो तंत्रिका विज्ञान अनुसंधान में योगदान देना चाहते हैं और परिवारों को ऐसी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में कितनी जानकारी है उसपर भी दान निर्भर करता है। इस दिशा में अभी तक कुछ बड़े पैमाने पर नहीं हुआ है।" निम्हांस के डॉक्टर और शोधकर्ता उम्मीद कर रहे हैं कि यह शुरुआत और पहला मामला है जो आने वाले समय में मस्तिष्क दान के लिए रास्ता खोलेगा।

एचडी बीमारी के बारे में बात करते हुये डॉ. संजीव जैन, निम्हांस के एमेरिटस प्रोफेसर, मनोरोग विभाग, ने कहा कि इस दुर्लभ आनुवंशिक रूप से प्रसारित विकार का कोई ज्ञात इलाज नहीं है और इस बीमारी से पीड़ित लोगों की असामयिक मृत्यु हो जाती है। हमें नहीं पता कि हमारे देश में कितने मरीज इस विकार से पीड़ित हैं और एचडी के लिए कोई इलाज भी उपलब्ध नहीं है। जिस बीमारी के बारे में आप कुछ नहीं कर सकते, उसके परिवार के किसी रिश्तेदार के बीमार होने के भावनात्मक परिणाम बहुत दुखद और भयानक होते हैं।

शरीर के अन्य हिस्सों की तरह, शरीर का नाजुक लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा, यानी मस्तिष्क, हम इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं या इसका सीधे अध्ययन नहीं कर सकते हैं। यह दान एचडी को अधिक सटीक रूप से समझने में मदद करेगा और बीमारी के बेहतर इलाज और अंतर्दृष्टि के लिए नए शोध कार्य में मदद करेगा।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील