लाइव न्यूज़ :

मेडिकल कॉलेज में सीनियर ने सिर मुंडवाने को किया मजबूर, NHRC ने रिपोर्ट का लिया संज्ञान, यूपी सरकार से माँगा जवाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 20:23 IST

गुरुवार को एक अंग्रेजी दैनिक ने दावा किया कि इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के करीब 100 छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग के नाम पर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इलाहाबाद के एक मेडिकल कॉलेज के करीब 100 छात्रों की रैगिंग की खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और कॉलेज के प्रिंसिपल को नोटिस जारी करके चार हफ्ते में जवाब माँगा है।

मानवाधिकार आयोग ने यूपी के मुख्य सचिव और कॉलेज के प्रिंसिपल से ये भी पूछा है कि दोषी छात्रों के खिलाफ क्या कदम उठाया गया है और कॉलेज में छात्रों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाये गये हैं।

गुरुवार को एक अंग्रेजी दैनिक ने दावा किया कि इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के करीब 100 छात्र-छात्राओं के साथ रैगिंग के नाम पर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है फर्स्ट ईयर की लड़कियों को बालों में ढेर साला तेल लगाने को मजबूर किया जा रहा है। 

रिपोर्ट में दावा किया गया कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष के सभी छात्रों को सिर मुंडवाने के लिए मजबूर किया गया। 

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने देश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में रैगिंग प्रतिबंधित कर रखा है।

रिपोर्ट में लगे गंभीर आरोप

रिपोर्ट के अनुसार एमबीबीएस के पहले साल के सभी छात्रों को कॉलेज के सभी कर्मचारियों को झुककर प्रमाण करने के लिए मजबूर किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार मेडिकल कॉलेज में इस साल एडमिशन लेने वाले कुल 149 एमबीबीएस छात्र में से 40 लड़कियाँ हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज में एडमिशन लेने के अगले ही दिन सीनियर छात्रों ने लड़कों को सिर मुंडवाने के लिए कहा और उसके अगले ही दिन 100 से ज्यादा नए छात्रों ने अपने सिर मुंडवा लिया।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?