लाइव न्यूज़ :

विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन विकसित करने में एनसीसी का बड़ा योगदान : मिश्र

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:10 IST

Open in App

जयपुर, दो फरवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना, अनुशासन व सैन्य प्रवृत्ति विकसित करने में एनसीसी का महत्वपूर्ण योगदान है।

राज्यपाल ने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदा हो या अन्य कोई आपात परिस्थिति, एनसीसी कैडेट पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में भी एनसीसी कैडेट ने एक बार फिर इसी भावना का परिचय देते हुए राहत कार्यों तथा जनजागृति अभियान में जो सहयोग किया वह सराहनीय है।

मिश्र ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर एवं परेड में भाग लेकर लौटे राजस्थान के 34 एनसीसी कैडेट के उत्साहवर्धन के लिए राजभवन में उन्हें ‘एटहोम’ दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करगिल युद्ध के समय उन्हें शहीदों के परिवारों में जाने का अवसर मिला तो राजस्थान के युवाओं में सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जो जज्बा है वह उन्हें उस वक्त गहरे से महसूस हुआ था।

उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखार कर, उनमें निर्णय क्षमता विकसित कर और आवश्यक गुणों का विकास कर इस जज्बे को सकारात्मक दिशा दे रहा है।

एनसीसी निदेशालय राजस्थान के उप महानिदेशक कर्नल पी. एस. राठौड़ ने इस अवसर पर आरडी कैम्प की तैयारियों, कैडेट की मेहनत तथा राज्यो में एनसीसी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीनियर अन्डर ऑफिसर रणजीत सिंह गुर्जर ने गणतंत्र दिवस परेड में पूरे भारत से आए कैडेट की एनसीसी टुकड़ी का नेतृत्व किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे