लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अनिल धर ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 08:43 IST

Open in App

जम्मू, 21 दिसंबर जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) को एक बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता अनिल धर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए पूर्व राज्यपाल जगमोहन को कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराने के लिए पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।

धर ने ‘‘सांप्रदायिक रंग वाले और हिंदुओं के खिलाफ पूर्वाग्रह’’ दिखाने वाले नेकां नेतृत्व के हालिया बयानों पर भी आपत्ति जताई। धर ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा सोमवार रात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए बेहद दु:ख हो रहा है कि नेकां के नेतृत्व को अब कश्मीरी पंडितों के हितों में कोई रुचि नहीं है। यह नेकां नेतृत्व द्वारा 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए हाल में पूर्व राज्यपाल जगमोहन को जिम्मेदार ठहराने से स्पष्ट हो जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस तथ्य के विपरीत है कि इसके लिए पाकिस्तान और उसके सहयोगी जिम्मेदार थे, जो अब भी घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए जिम्मेदार है।’’

धर ने कहा, ‘‘ विभिन्न बयानों से कश्मीरी हिंदुओं में विश्वास उत्पन्न नहीं हो पाया, जिन्होंने पिछले तीन दशकों के दौरान सबसे भयानक नरसंहार, उत्पीड़न और हिंसा का सामना किया है। वास्तव में, नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के हालिया बयान सांप्रदायिक रंगों को दर्शाते हैं और हिंदुओं के खिलाफ उनकी पूर्वाग्रह की भावना स्पष्ट करते हैं।’’

धर ने कहा कि उनका नेशनल कॉन्फ्रेंस पर से विश्वास उठ गया है।

धर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा, ‘‘इन सब बातों को देखते हुए, मेरा नेशनल कॉन्फ्रेंस पर से विश्वास उठ गया है और इसलिए मैं 30 वर्ष तक इससे जुड़े रहने के बाद अब पार्टी की सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी