लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पुस्तक न्याय ने युवा लेखकों से युवा दिग्दर्शन योजना में भाग लेने का किया आह्वान

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) ने मंगलवार को युवा लेखकों से स्वतंत्रता सेनानियों एवं संबंधित विषयों पर पुस्तकें लिखने के लिए युवा दिग्दर्शन योजना के तहत वर्तमान प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का आह्वान किया ।

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी युवा दिग्दर्शन योजना का उद्देश्य 30 साल से कम उम्र के लेखकों का मार्गदर्शन करना तथा उन्हें देश में पाठन, लेखन एवं पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने एवं परियोजना भारत एवं वैश्विक भारतीय लेखन के लिए प्रशिक्षित करना है।

एनबीटीइंडिया डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से एक से 31 जुलाई के बीच होने वाली अखिल भारतीय प्रतिस्पर्धा से कुल 75 लेखकों का चयन किया गया। विजेताओं की घोषणा 15 अगस्त को की जाएगी।

एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह युवा लेखकों के लिए न केवल प्रकाशित होने बल्कि पुस्तक के अंतिम आकार लेने तक मागदर्शन पाने का रोमांचकारी मौका है। अंग्रेजी एवं भारत की 22 भाषाओं के चयनित युवा लेखक दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ लेखकों के साथ संवाद करेंगे, साहित्य उत्सव एवं पुस्तक मेले में भाग लेंगे। इस योजना के तहत तैयार पुस्तकें हमारे द्वारा प्रकाशित की जाएंगी और उनका अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा ताकि संस्कृति एवं साहित्य का विनिमय हो।’’

प्रतिस्पर्धियों से 5000 शब्दों में अपनी पांडुलिपियां देने को कहा गया है। मलिक ने कहा, ‘‘इस दिग्दर्शन योजना के तहत प्रति लेखक छह माह तक प्रति माह 50000 रूपये समेकित छात्रवृति दी जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम के समापन के बाद उनकी पुस्तकों के सफल प्रकाशन पर लेखकों को 10 फीसद रॉयल्टी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई