लाइव न्यूज़ :

भारत के सबसे कम उम्र के पेटेंट धारक दिव्यांग को राष्ट्रीय पुरस्कार, किये 7 अविष्कार और तीन पेटेंट अपने नाम

By भाषा | Updated: December 4, 2019 15:34 IST

व्हील चेयर के जरिये चलने को मजबूर 17 वर्षीय हृदयेश्वर सिंह भाटी ने सात आविष्कार के साथ तीन पेटेंट अपने नाम करने के साथ साथ कई पुरस्कार भी जीते है।

Open in App
ठळक मुद्देहृदयेश्वर सिंह भाटी ने सात आविष्कार के साथ तीन पेटेंट अपने नाम किये हैं2013 में 9 साल की उम्र में छह खिलाड़ियों की गोल शतरंज का आविष्कार कर आये थे चर्चा में

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत के सबसे कम उम्र के पेटेंट धारक दिव्यांग हृदयेश्वर सिंह भाटी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। घातक बीमारी का सामना कर रहे भाटी को मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 'भारत के सबसे उत्कृष्ट खोज और आविष्कारक बच्चे' की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया था।

तीन पेटेंट अपने नाम किया हृदयेश्वर सिंह भाटी ने

व्हील चेयर के जरिये चलने को मजबूर 17 वर्षीय हृदयेश्वर सिंह भाटी ने सात आविष्कार के साथ तीन पेटेंट अपने नाम करने के साथ साथ कई पुरस्कार भी जीते है। वह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक बीमारी से पीड़ित है। ह्रदयेश्वर ने शतरंज के क्षेत्र में आविष्कार के लिये उसने दुनिया में देश का नाम ऊंचा किया है।

छह खिलाडि़यों की गोल शतरंज का आविष्कार

भाटी ने पहली बार 2013 में 9 साल की उम्र में छह खिलाडि़यों की गोल शतरंज का आविष्कार किया और देश के सबसे कम उम्र के दिव्यांग पेटेंट धारक बन गए। भाटी ने 12 और 60 खिलाड़ियों के लिये भी गोल शतरंज का आविष्कार किया है और उनके लिए पेटेंट प्राप्त किया है। ह्रदयेश्वर को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं।

टॅग्स :शतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब