लाइव न्यूज़ :

Google Trends में भी रही मोदी की सुनामी, चुनाव नतीजों के दिन भारत और दुनिया में राहुल गांधी से इतने ज्यादा सर्च किए गए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 25, 2019 16:24 IST

हैरत की बात तो यह भी है कि भारत ही नहीं, दुनिया भर में नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी से ज्यादा सर्च किया गया और उसमें भी सबसे चौंकाने की बात यह है कि पड़ोंसी मुल्क पाकिस्तान में भी गूगल ट्रेंड्स की बाजी में नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से जीत गए।

Open in App

इंटरनेट का पर्याय हो चुके गूगल सर्च इंजन के गूल ट्रेंड्स में भी नरेंद्र की सुनामी रही। लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन यानि कि 23 मई को गूगल ट्रेंड्स में राहुल गांधी के मुकाबले नरेंद्र मोदी कहीं ज्यादा सर्च किए गए। हैरत की बात तो यह भी है कि भारत ही नहीं, दुनिया भर में नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी से ज्यादा सर्च किया गया और उसमें भी सबसे चौंकाने की बात यह है कि पड़ोंसी मुल्क पाकिस्तान में भी गूगल ट्रेंड्स की बाजी में नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से जीत गए। 

चुनाव नतीजों के दिन गूगल ट्रेंड्स के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अग्रेजी में Narendra Modi कीवर्ड के साथ मोदी कुल 47 फीसदी सर्च किए गए तो वहीं राहुल गांधी को Rahul Gandhi कीवर्ड के साथ 14 फीसदी लोगों ने सर्च किया। इस दिन नरेंद्र मोदी को सर्च किए जाने का ग्राफ दिन की शुरुआत यानि रात के 12 बजे से लेकर ही चढ़ा रहा।

वहीं, वर्ल्डवाइड भी नरेंद्र मोदी बाजी मार गए। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में गूगल पर 54 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को सर्च किया तो वहीं, राहुल गांधी को महज 18 फीसदी लोगों ने सर्च किया।

पाकिस्तान में 24 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को सर्च किया तो वहीं, 9 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को सर्च किया। 

अमेरिका में हालांकि राहुल गांधी मोदी को टक्कर देते दिखे। दिन का एक ऐसा वक्त भी आया जब राहुल गांधी के सर्च रिजल्ट मोदी से ज्यादा थे। अमेरिका में 1:22 बजे 93 फीसदी लोग राहुल गंधी को सर्च कर रहे थे तो नरेंद्र मोदी 83 फीसदी। आखिर में बाजी मोदी ने ही मारी। अमेरिका में 23 मई को नरेंद्र मोदी को 41 फीसदी और राहुल गांधी को 32 फीसदी लोगों ने सर्च किया। 

ब्रिटेन में गूगल पर नरेंद्र मोदी को 45 फीसदी लोगों ने सर्च किया तो राहुल गांधी को सर्च करने वालों की तादाद 26 फीसदी रही।

बता दें कि 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अकेले दम पर बहुमत से ज्यादा 303 सीटें जीती हैं और उसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 352 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी की प्रचंड जीत कई एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी के मुताबिक ही हुई है। समूचा विपक्ष और जनता एक सुर में यह सच स्वीकार रही है कि बीजेपी और एनडीए की इस प्रचंज जीत का कारण अमित शाह और नरेंद्र मोदी जोड़ी और बतौर पीएम कैंडिडेट मोदी ही रहे हैं। ऐसे में उनका ज्यादा सर्च किया जाना कोई हैरत की बात नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’